Site icon Yashbharat.com

दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास IED धमाका, देश मे हाई अलर्ट

navbharat times

दिल्ली में इजरायल के दूतावास के पास धमाका हुआ है. ब्लास्ट में 4 से 5 कारों को नुकसान पहुंचा है. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच गई है. इसके अलावा NIA की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. दिल्ली पुलिस ने धमाके की पुष्टि की है. पुलिस का कहना है कि विस्फोट फुटपाथ के पास हुआ है. 4 से 5 कारों के शीशे टूट गए हैं.

धमाका इजरायली दूतावास से 150 मीटर की दूरी पर हुआ है. दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. बता दें कि इजरायल का दूतावास डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित है. दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि हमें शाम 5.45 बजे धमाके की कॉल मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

बता दें कि भारत और इजरायल आज अपने राजनयिक संबंधों के 29 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. भारत में इजरायल के दूतावास ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है. इजरायली दूतावास के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि जैसा कि हम अपनी साझेदारी की सालगिरह का जश्न मना रहे हैं, आइए एक नजर डालते हैं पिछले साल के उन महत्वपूर्ण क्षणों पर जिन्होंने हमारे रिश्ते को पहले से ज्यादा मजबूत बनाया.

Exit mobile version