Site icon Yashbharat.com

दिल्ली: परिवार का कार से पीछा कर बदमाशों ने की फायरिंग, महिला की मौत

delhi crime shot dead woman 20171025 124454 25 10 2017

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला को कार में गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या की यह घटना बुधवार सुबह की है।

बुधवार सुबह गुरुद्वारे से लौट रहे परिवार की कार पर बदमाशों ने फायरिंग की। इसके बाद हमलावरों ने एक परिवार का कार से पीछा कर एक महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि गोली महिला की गर्दन में लगी और मौत हो गई। मृतक महिला का नाम प्रिया मेहरा है और उम्र करीब तीस साल है। महिला के पति पकंज मेहरा का कहना है कि उनके ऊपर कर्ज लौटाने का काफी दबाव था।

जानकारी के मुताबिक, पंकज मेहरा पहाड़गंज स्थित किंग बार के मालिक हैं। प्रिया मेहरा हाउस वाइफ थीं। घटना के मुताबिक, बुधवार सुबह दिल्ली के शालीमार बाग थाना इलाके में महिला अपने परिवार के साथ नानक प्याऊ गुरुद्वारे से घर वापस आ रही थी।

बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक कर गोलियां चलाई, घायल महिला को रोहि‍णी के सरोज हॉस्पिटल ले जाया गया, अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि कार में पति-पत्नी और दो साल का मासूम बच्चा था। कहा जा रहा है कि महिला के पति ने पांच लाख रुपए सोनीपत के एक व्यक्ति से उधार लिए थे। उसके बाद ब्याज दर बढ़ाकर चालीस लाख रुपए बना दिए गए।

Exit mobile version