भोपाल। हर पल मध्यप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहे हैं एक ओर प्रदेश में राज्यपाल ने फिर से फ्लोरटेस्ट के लिए सीएम कमलनाथ को आदेश दिए हैं वहीं दूसरी तरफ बीजेपी अपने विधायकों को लेकर फिर से मानेसर ले जाने के लिए भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट की ओर निकल चुके हैं। कल अगर फिर से फ्लोरटेस्ट होता है तो इन विधायकों को फिर से वापस भोपाल लौटना पड़ेगा। बताया गया कि एक विधायक नारायण त्रिपाठी के कांग्रेस से मिलने की खबर के बाद आज रात भी भाजपा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती लिहाजा वह रात्रि में भी अपने विधायकों को भोपाल तो क्या एमपी में भी रखना नही चाहती।
दिल्ली के लिए निकले BJP के विधायक

