Site icon Yashbharat.com

दिल्ली-एनसीआर में छाया अंधेरा, तेज बारिश, ओला और आंधी की भी संभावना

20210312 081926

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ ही आसमान में अंधेरा छा गया। मौसम  विभाग के अनुसार आज दिल्ली में ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी आने की चेतावनी जारी की गई।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने सुबह के बुलेटिन में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बारिश की संभावना जताई थी लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके साथ ही विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई थी जो सही साबित हुई।

फिर बिगड़ी दिल्ली की हवा

हवा की रफ्तार कम होने से राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर से खराब हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 242 के अंक पर यानी खराब श्रेणी में रहा। जबकि, दिल्ली के दो इलाकों का सूचकांक 300 के अंक के पार पहुंच गया है।

 

राजधानी दिल्ली के लोगों को लगातार ही खराब हवा में सांस लेनी पड़ रही है। लेकिन, मंगलवार की रात तेज हवा और बारिश के चलते बुधवार को प्रदूषक तत्वों का बिखराव काफी हद तक हो गया था। इसके चलते बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 175 के अंक यानी मध्यम श्रेणी में पहुंच गया था। वहीं, हवा की रफ्तार थमने के चलते बीते चौबीस घंटे में प्रदूषक तत्वों की मात्रा में तेजी से इजाफा हुआ है।

Exit mobile version