Site icon Yashbharat.com

दिन की सबसे बड़ी खबर: बीजाडांडी के मनेरी में तलवार से काट कर 6 लोगों की हत्या

murder

murder

बीजाडांडी मंडला। यशभारत ब्रेकिंग।बीजाडांडी के मनेरी में सोनी परिवार पर तलवार से हमला कर 6 लोगो को मौत के घाट उतारा दिया गया। यह हत्याकांड जमीन के विवाद पर हुआ।

बीजाडांडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मनेरी में आपसी रंजिश के चलते तलवार से हमले से 6 लोगो की मौत के साथ दर्जन भर से अधिक गम्भीर हैं।

आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है

सूत्रों के मुताबिक जमीनी विवाद बताया जा रहा है आरोपी परिवार के सदस्य ही है।

जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर स्थित मंडला-जबलपुर की सरहद पर स्थित मनेरी में बुधवार को पारिवारिक विवाद पर मौत का तांडव मच गया। सोनी परिवार में चल रही पुरानी रंजिश पर दो लोगों ने 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के लिए सिर पर खून सवार लिए दो आरोपियों ने ताबड़तोड़ तलवार से हमला करते हुए दो मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा।

बताया जाता है कि मनेरी में दोपहर को हुए इस खूनी तांडव में क्षेत्र के लोगों ने जब आरोपियों को वारदात कर भागते देखा तो उन्होंने दोनों आरोपियों को दबोच लिया, जिसमें से एक आरोपी को आक्रोशित लोगों ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला…खूनी हमले में घायल तीन लोगों को जबलपुर मेडिकल अस्पताल लाया गया है।

वारदात की खबर मिलते ही बीजाडांडी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची, इसके बाद अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद जबलपुर एवं मंडला के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

 

न्यूज़ अपडेट हो रही है….

Exit mobile version