Site icon Yashbharat.com

BJP की सभी जीती हुई सीटों पर यात्रा निकालेंगे दिग्विजय सिंह

at 70 digvijaya singh to embark on 3300 km narmada parikrama

राजनीतिक डेस्क। हाल ही में नर्मदा यात्रा पूरी कर लौटे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह प्रदेश भर में यात्रा निकालेंगे. वे BJP की 166 सीटों पर यात्रा निकालेंगे.

बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस यात्रा का रोडमैप तैयार होगा. अगर ऐसा होता है नर्मदा यात्रा के बाद दिग्विजय सिंह का पहला चुनावी यात्रा होगी.

बता दें कि नर्मदा यात्रा के बाद सियासत में वापसी का एलान कर चुके दिग्विजय सिंह अब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई की तैयारी कर सकते हैं. लेकिन कांग्रेस आलाकमान असमंजस की स्थिति में है. हालाकि दिग्विजय ने साफ कर दिया है कि वो कांग्रेस को मजबूती देने के लिए वो अगुवाई करने को तैयार है.

दरअसल, कांग्रेस के पास दावेंदारों की भीड़ है और छह महीने की नर्मदा यात्रा कर लौटे दिग्विजय सिंह ने अपने पुराने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं. कांग्रेस के अंदर दिग्विजय की वापसी अब चर्चा में है और इसको लेकर नफा और नुकसान का आकलन तेज हो गया है.

Exit mobile version