Site icon Yashbharat.com

दिग्विजय ने दी CM शिवराज को चुनौती-खुले मंच पर मुझसे करें बहस

IMG 20180803 WA0060

कटनी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनौती दी है कि वे खुले मंच पर आकर मुझसे मेरे 10 साल ओर अपने 15 साल के काम को लेकर बहस करें। शिवराज जी हर सभा मैं मेरे 10 सैलून को लेकर बात कर रहे हैं लेकिन अपने 10 सालों के काम नहीं बताते हैं।

भाजपा सरकार के कार्यकाल मैं जितने भी काम हो रहे हैं, वो उनके ही कार्यकाल मैं बनी नीतियों की देन है। श्री सिंह आज समन्वय यात्रा के तहत कटनी पहुंचे थे और होटल अर्जुन पैलेस मैं पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने पत्रकार वार्ता मैं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश मैं हुए व्यापमं घोटाले, अवैध रेत घोटाले और ई टेंडरिंग घोटाले मैं मुख्यमंत्री और उनका परिवार शामिल है और वे किसी भी अदालत मैं इसको साबित भी जर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिवराज जी हर सभा मैं मुझ पर आरोप लगाते हैं लेकिन एक भी प्रमाण नही दे रहे है। पत्रकार वार्ता मैं समन्वय समिति के सदस्य पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, सुनील सूद, हरगोविंद तिवारी, मुजीब भाई, विधायक सौरभ सिंह, शहर अध्यक्ष मिथलेश जैन, ग्रामीण अध्यक्ष गुमान सिंह, प्रियदर्शन गौर, विक्रम खम्परिया उपस्थित रहे।
नेताओं मैं बनाया समन्वय
श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश मैं कांग्रेस नेताओं मैं समन्वय बनाने के लिए समन्वय यात्रा निकाली जा रही है। कटनी मैं नेताओं के बीच समन्वय के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाया गया है। काफी हद तक समन्वय बना दिया गया है और आगे भी कोशिश जारी रहेगी।
टिकट वितरण के बाद फिर आएंगे
पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक जिले मे नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच तीन स्तरों पर समन्वय बनाया जा रहा है। प्रथम चरण मैं सभी को समझाईस दी जा रही है कि वे अपने आपसी मतभेद भुलाकर कांग्रेस को जिताने के लिए काम करें। दूसरे चरण मैं यह कहा जा रहा है कि टिकट किसी को भी मिले, सबको मिलकर काम करना है और तीसरे चरण मैं टिकट वितरण के बाद नाराज लोगों से बात कर उन्हें पार्टी का काम करने के लिए कहा जाएगा।

Exit mobile version