Site icon Yashbharat.com

दिग्विजय के ट्वीट पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा- बाधा उत्पन्न कर रही असुरीय शक्तियां

03 08 2020 narottam digvijay 20586864 14719558

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर घमासान मच गया है।

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि जब कुछ अच्छा होता था तो असुर लोग विघ्न डालने की कोशिश करते थे।

कांग्रेस नेता ने अनुसार हिंदू धर्म की मान्यताओं को नजर अंदाज करनेकी वजह से गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पोजिटिव हुए हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी सुंदर कांड करवा रहे हैं और ये (दिग्विजय सिंह) लंका कांड की तरफ बढ़ रहे हैं।

आदि काल से हम देखते आए हैं कि जब भी कोई धार्मिक यज्ञ होता था तो असुरीय शक्तियां बाधा उत्पन्न करती थीं। यही काम दिग्विजय जी कर रहे हैं।

Exit mobile version