दिग्विजय के कमबैक से BJP में मची खलबली, तैयार किया काउंटर अटैक प्लान

201710181741094949 case registered against son in law of digvijay singh SECVPF

भोपाल। नर्मदा यात्रा के बाद सियासत में वापसी का एलान कर चुके दिग्विजय सिंह अब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन उन पर दांव लगाना कांग्रेस आलाकमान के लिए मुश्किल का सबब हो सकता है. क्योंकि बीजेपी ने दिग्विजय सिंह पर काउंटर अटैक का प्लान तैयार कर लिया है.

मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर पुराने चेहरे और पुराने मुद्दे बंद बोतल से बाहर निकलने लगे है. चुनाव के पहले 3300 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा समाप्त कर दिग्विजय सिंह राजनीति में वापसी कर बीजेपी के खिलाफ हुंकार भरने की तैयारी में है.

दिग्विजय ने साफ कर दिया है कि वो कांग्रेस को मजबूती देने के लिए वो अगुवाई करने को तैयार है. दिग्विजय के तेवर देख बीजेपी ने भी अब किताबों के पुराने पन्ने पलटना तेज कर दिया है. पार्टी ने उन किताबों से धूल हटाना शुरु कर दिया है. जिसके सहारे वो 2003 के चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर खुद काबिज हुई है.

वहीं दिग्विजय की वापिसी पर बीजेपी के काउंटर प्लान की भनक लगने पर कांग्रेस भी अलर्ट मोड पर आ गई है. नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के मुताबिक, दिग्विजय शासन की खामियां भुगतने के बाद अब पार्टी शिवराज सरकार की नाकामी के सहारे सत्ता हासिल करेगी