Site icon Yashbharat.com

दिग्विजय की एकता यात्रा पर लगा ब्रेक, कमलनाथ की हरी झंडी का इंतजार.!

Digvijay and Amrita

भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्ता पाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस अब कमलनाथ भरोसे है. दरअसअल, कमलनाथ के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश भर में एकता यात्रा निकालने का ऐलान किया था. इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी न्याय यात्रा शुरू की थी.

दरअसल, ये दोनों ही यात्रा कमलनाथ के अध्यक्ष बनने के बाद रूक गई हैं. बताया जा रहा है कि कमलनाथ की हरी झंडी मिलने के बाद ही इन यात्राओं को फिर से शुरू किया जाएगा. कमलनाथ भी वरिष्ठ नेताओं से इन दोनों यात्रा को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

मतलब ये दोनों यात्रा अब भगवान नहीं, बल्कि कमलनाथ भरोसे है. नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इस मामले पर गोलमोल जबाव देते हुए कहा कि प्रदेश में न्याय यात्रा का अगला चरण जल्द शुरू होगा.

बता दें कि, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले थे. बताया जा रहा था कि दिग्विजय सिंह इस दौरान हर विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे. वहां, नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करेंगे.

Exit mobile version