स्टाइलिश दाड़ी बनाना गैरइस्लामिक: पाक में मिली 4 नाइयों को सजा

इस्लामाबाद।आजकल युवाओं में स्टाइलिश दाढ़ी रखने का क्रेज बेहद आम है। भारत ऐसे देश में तो ये काफी आम है कि लोग ऐसी स्टाइलिश दाढ़ी रखकर चलते हैं लेकिन भारत के ही पड़ोसी देश पाकिस्तान में ये इतना आसान नहीं है। पाकिस्तान में दाढ़ी रखना धर्म से जोड़कर देखा जाता है। वहां स्टाइलिश दाढ़ी रखने पर प्रतिबंध है। इससे जुड़ी एक घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सामने आई है।

यहां कम से चार नाइयों को स्टाइलिश दाढ़ी पर बैन के बावजूद ग्राहकों की स्टाइलिश दाढ़ी काटने के लिए हिरासत में ले लिया गया। साथ ही उनपर 5000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। पाकिस्तान में स्टाइलिश दाढ़ी रखना गैर-इस्लामिक माना जाता है।

Exit mobile version