Site icon Yashbharat.com

दामाद ने कुल्हाड़ी से हमला कर ससुर को उतारा मौत के घाट

n238085596bc31bddd3b2cf3552790a5b61a81d0dd896e692b77479cdd51a0386f6dcee694

जबलपुर,आशीष शुक्ला। साल के विदा होते होते जिले के चरगवां थाना अंतर्गत दामाद ने चाचा ससुर के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया इस दौरान बीच-बचाव करने आए दंपत्ति भी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल निर्मित हो गया सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हीरापुर निवासी 35 वर्षीय कल्याण सिंह मरावी की पुत्री किसी के साथ भाग गई थी रात को उसकी पुत्री का फोन आया तो कल्याण सिंह की पत्नी पुत्री से बात कर रही थी जो कल्याण सिंह को नागवार गुजरी और उसने पत्नी के साथ मारपीट कर दी घटना के बाद पत्नी अपने मायके कोहली चली गई सुबह वह अपने चाचा ससुर कोहली निवासी 55 वर्षीय रज्जू गौंड़ पिता स्वर्गीय ताती गौंड एवं भाई व भाभी के साथ हीरापुर पहुंची जहां पर कल्याण सिंह का इन लोगों से विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा की कल्याण सिंह अपने घर के अंदर से कुल्हाड़ी निकालकर रज्जू के ऊपर दनादन हमले कर दिए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना के दौरान बीच-बचाव कर रहे 40 वर्षीय पन्नालाल एवं 35 वर्षीय पत्नी कल्लू वाई को भी गंभीर रूप से चोट आई जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया।

वहीं पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया वारदात को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से भागे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया एवं घटना में उपयुक्त कुल्हाड़ी भी जब तक ली गई इस घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को लगी तो कुछ ही देर में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल निर्मित हो गया पुलिस द्वारा इस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है

Exit mobile version