Site icon Yashbharat.com

दादी से हुआ विवाद तो मुंबई से भाग कर जा रहा था बिहार

yashbharat mono

जबलपुर । मुंबई के पनवेल में एक परिवार में आयोजित शादी समारोह के दौरान परिवार में ही युवक का किसी बात को लेकर उसकी दादी से विवाद हो गया जिससे वह अपने घर के लॉकर से लंबी रकम निकाला और वहां से भाग कर बिहार में अपने दोस्त के यहां जा रहा था इस मामले की सूचना मंडल नियंत्रण कक्ष को मिलते ही उक्त गाड़ी जबलपुर आते ही उसे उतार लिया गया।

सूचना पर जबलपुर में आरपीएफ ने उतारा गया

इस संबंध मे आरपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक गाडी संख्या 15645 लोकमान तिलक गोहाटी एक्सप्रेस से मयूर संजय पाटील निवासी सॉलटेयर बिल्डिंग, डी मार्ट जवल, सेक्टर 18, खारघर, पनवेल, महाराष्ट्र से भागकर जाने की सूचना मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से जबलपुर पोस्ट को प्राप्त होने पर निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह द्वारा त्वरित अनुवर्ती कार्यवाही करते हुए सहायक उप निरीक्षक आई.एन.बघेल के नेत्त्व में एक विषेष टीम जिसमें सहायक उप निरीक्षक आई.एन.बघेल, सहायक उप निरीक्षक लोकेष पटेल, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह बघेल, प्र.आर. रामदेवक गर्ग, आरक्षक शहनवाज खान, आरक्षक चेतराम प्रजापति, आरक्षक राधवेन्द्र पाठक द्वारा गाड़ी के जबलपुर स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 5 पर आने पर पूरी गाड़ी की संघनता से जॉंच कराये जाने के दौरान आरक्षित कोच से मयूर संजय पाटील को पहचान कर उतार गया।

सहायक उप निरीक्षक आई.एन.बघेल हमराह स्टाफ द्वारा उक्त लडके को सुरक्षा वास्ते रेल सुरक्षा बल पोस्ट जबलपुर लाकर सदभावना पूर्वक पूछताछ करने पर उसके बताये परिजनों से सम्पर्क करने पर जानकारी प्राप्त हुए कि उक्त लड़के की गुमशुदी के संबंध में पुलिस थाना नेरूल पो ठाणे 11अप्रेल 2018 दर्ज होना पाया गया। मयूर संजय पाटील के संबंध में उसके परिजनों एवं पुलिस थाना को सूचित किया गया तथा उसके पास 1,80,000/- नगद (एक लाख अस्सी हजार रूपये नगद) होना बताया गया, सूचना के आधार पर उनके द्वारा परिजनों को तत्काल जबलपुर भेजे जाने हेतु आष्वस्त किये जाने पर, उक्त लड़ के को रेल सुरक्षा बल की निगरानी में रखा गया।

सूचना पर आज मयूर संजय पाटील के पिता संजय पाटिल एवं भाई गौरव पाटिल के रेल सुरक्षा बल पोस्ट जबलपुर में उपस्थित होने पर समक्ष गहावन पाक साफ हालत में मयूर संजय पाटील को 1,80,000/- नगद (एक लाख अस्सी हजार रूपये नगद) के साथ उसके पिता संजय पाटिल को सुपुर्द कर पावती ली गई। पूरे परिवार द्वारा रेल सुरक्षा बल की सराहनीय कार्यवाही व ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।फोटोः सुगन जाट

Exit mobile version