दस मिनट डुमना में रूककर सागर देवरी रवाना राहुल गांधी,पीएम मोदी का चार बजे होगा आगमन

जबलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी का आज ११ बजकर १८ मिनट पर वायुयान से डुमना विमानतल आगमन हुआ विमानतल पर डुमना में करीब दस मिनट तक रूकने के उपरांत वे हेलीकॉप्टर से सागर देवरी के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष के आगमन के मद्देनजर डुमना विमानतल को एसपीजी ने अपने हवाले कर दिया था और किसी भी स्थानीय नेता को मिलने की इजाजत नही दी गई। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज देवरी के अलावा बरघाट आ ैर मण्डला में भी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं और रोड शो करेगें। जिसकी तैयारियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में ही जोर शोर से की जा रही थी। राहुल गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और संगठन प्रभारी दीपक बावरिया भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी का आज चार बजे होगा आगमन
एक तरफ जहा आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष अल्प प्रवास पर जबलपुर आए वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद ी शाम चार बजे शहडोल से जबलपुर आकर ग्वालियर के लिये रवाना होगें और वे वहां भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं करेगें। नरेन्द्र मोदी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे दोपहर में दो बजे शहडोल पहुचेगें

Exit mobile version