Site icon Yashbharat.com

दर्दनाक हादसा-हाइवे में टैंकर ने बाइक सवारों को रौंदा…

jabalpur mp Road accidents pick up vehicles 10 riders Thane Barela news in hindi 217784

कटनी। माधवनगर थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 पर डॉबर फैक्ट्री के समीप कल शुक्रवार शाम पेट्रोल टैंकर चालक ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में लेकर बुरी तरह कुचल दिया।
इस दुर्घटना में बाइक में सवार देवर व भाभी में से भाभी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल देवर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जहां उसका उपचार जारी है। दुर्घटना के संबंध में माधवनगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरियापान थाना अंतर्गत ग्राम डुड़ी निवासी 30 वर्षीय मुकेश पिता भरत सिंह गौड़ अपनी भाभी 34 वर्षीय हेमा पति गुलाब सिंह गौड़ के साथ मोटर सायकल से किसी कार्यवश शहर आया था।
शहर में कामकाज निपटाकर दोनों कल शुक्रवार की शाम जब वापस गांव लौट रहे थे।
उसीदौरान राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 पर डाबर फैक्ट्री के समीप तेज रफ्तार टैंकर क्रमांक एम.पी.18जीए-2152 ने बाइक को अपनी चपेट में लेकर बुरी तरह कुचल दिया।
जिसके कारण भाभी हेमा की मौत हो गई जबकि देवर मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही माधवनगर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी मनमोहन सिंह, उपनिरीक्षक सी.के.तिवारी, यातायात थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक शशिभूषण दुबे व आरक्षक नीरज तिवारी मौके पर पहुंच गए और घायल देवर को सबसे पहले जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
वहीं मृतिका हेमा की लाश को भी शवपरीक्षण के लिए भिजवाया। आज शवपरीक्षण के बाद हेमा का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने टैंकर चालक के विरूद्ध धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version