दर्दनाक हादसा : गुना में बस और ट्रक की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत, 3-3 हजार देकर जा रहे थे घर

Guna Accident : गुना में बस और ट्रक की टक्कर में आठ मजदूरों की मौत हो गई और 55 मजदूर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गुना के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। मजदूरों से ट्रक चालक ने 3-3 हजार रुपए लिए थे।

चालक बहुत तेज रफ्तार में ट्रक चला रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से बस टकरा गई। हादसा गुना के कैंट पीएस इलाके में देर रात हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अभी हादसे में मारे गए मजदूरों के नाम सामने नहीं आए है,

अभी यह भी पता नहीं चला है कि यह उत्तर प्रदेश में कहां जा रहे थे। गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान महाराष्‍ट्र से उत्तर प्रदेश और बिहार जा रहे मजदूर मध्य प्रदेश से होकर गुजर रहे हैं। इस दौरान मजदूरों के सड़क हादसों में जान गंवाने की लगातार खबरें आ रही हैं। News Updating…

Exit mobile version