क्रेटा कार का फटा टायर
पिता पुत्र गंभीर घायल पत्नी की मौके पर मौत
जबलपुर यशभारत। जबलपुुुर मानस भवन के सामने रहने वाले मनोज संघी पत्नी मंजू संघी पुत्र सिद्धांत संघी के साथ रायपुर से जबलपुर जा रहे थे। मंडला निवास रोड के खारी ग्राम के पास इनके वाहन का टायर फटने के कारण वाहन पेड़ से टकरा गया ।जिसमे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए । जिसमे मनोज संघी का पैर फैक्चर हो गया, पुत्र सिद्धार्थ के चेहरे में गहरा घाव है पत्नी मंजू की कुछ ही देर बाद घटनास्थल में ही मौत हो गई।सूचना मिलने पर निवास पुलिस मौके पर पहुँचकर सभी को निवास सामुदायिक केंद्र लाया गया जहाँ दोनोँ पिता पुत्र का प्राथमिक उपचार कर जबलपुर भेजा गया। पत्नी मंजू के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया।
दर्दनाक हादसा: कार का टायर फटने से पत्नी की मौत, पिता पुत्र घायल

