उत्तरप्रदेशFEATUREDLatestराष्ट्रीय

दर्दनाक सड़क हादसा: बहराइच में दो गाड़ियों की टक्कर में 6 की मौत, 10 घायल

उत्तर प्रदेश के बहराइच में सोमवार तड़के सुबह दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादस में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल तो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मिली सूचना के अनुसार गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर शिवदहा मोड़ के पास जायरीनों से भरी वैन को अज्ञात वाहन ने आज तड़के सुबह टक्कर मार दी जिससे वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि छह जायरीनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम