Site icon Yashbharat.com

दयाशंकर के मायावती पर फिर बिगड़े बोल, पार्टी को बताया ‘परचून की दुकान’

2018 2image 09 35 557010300bjp ll

लखनऊ: मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में दयाशंकर सिंह को भाजपा से  6 साल के लिए निकाला जा चुका था। वहीं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने एक बार फिर मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। सिंह ने मायावती को हठी महिला बताते हुए उनकी पार्टी को एक ‘परचून की दुकान’ करार दिया है।

जानकारी के अनुसार हाल ही में दोबारा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनने के बाद सिंह अपने गृह जिले बलिया आए थे। यहां उन्होंने कहा कि बसपा कोई दल नहीं हैं, बल्कि एक ‘परचून की दुकान’ है। बता दें कि वर्ष 2016 में बसपा प्रमुख के प्रति की गई टिप्पणी के प्रकरण में उन्हें मिले जनसमर्थन के कारण मायावती जैसी ‘हठी महिला’ को भी पीछे हटना पड़ा था।

गौरतलब है कि दयाशंकर सिंह ने जुलाई 2016 में मायावती को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। मामले के तूल पकड़ने पर उन्हें भाजपा से निकाल दिया गया था। लगभग 10 दिन तक लापता रहने के बाद उन्हें 29 जुलाई को बिहार के बक्सर में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में पिछले वर्ष मार्च में उन्हें पार्टी में दोबार शामिल कर लिया गया।

Exit mobile version