Site icon Yashbharat.com

दमोह में नदी-नाले उफान पर, कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

images 53

जबलपुर। मानसून की एंट्री भी मध्यप्रदेश सरकार के जैसे अजब गजब ढंग से हुई है।

महाकोशल-विंध्य में मानसून दूसरे दिन भी मेहरबान रहा। बुधवार को दमोह समेत अन्य जिलों में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। दमोह में झमाझम बारिश से नदी-नाले उफना गए और कई गांवों का संपर्क टूट गया।

बालाघाट में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। सीधी के ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे से और कटनी में लगभग 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। उमरिया में भी तीसरे दिन बारिश होती रही। मंडला-डिंडौरी में भी बारिश हुई। सतना, शहडोल, सिवनी नरसिंहपुर भी लगातार बारिश से तरबतर हो गए।

दमोह में मंगलवार की रात से पूरे जिले में जोरदार बारिश शुरू हुई जो बुधवार की दोपहर तक लगातार जारी रही। थोड़ी देर के लिए बारिश रुकी भी, लेकिन फिर कुछ मिनट के अंदर शुरू हो गई। आलम यह रहा कि जिले के सूखे पड़े नदी-नालों में उफान आ गया और पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। तेंदूखेड़ा के पठाघाट पुल पर देर रात तक पानी रहा जिससे यहां के दर्जनों गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया। इसी तरह और भी नदियां हैं जहां पानी का बहाव तेज है।

Exit mobile version