Site icon Yashbharat.com

दमोह में आज प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा, कांग्रेस का फोकस बुंदेलखंड में महिला वोटबैंक पर

priyanka gandhi

Wayanad Lok Sabha ByElection: वायनाड में प्रियंका गांधी प्रचंड जीत की ओर, 1 लाख से अधि‍क वोटों से आगे

MP Chunav 2023: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुंदेलखंड अंचल के दमोह में 28 अक्टूबर को जनसभा को संबोधित करेंगी। यह उनका बुंदेलखंड अंचल में पहला कार्यक्रम होगा। इसके पहले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सागर में सभा की थी।

सर्वे के बाद पार्टी का निर्णय

पार्टी ने सर्वे कराया और जातिगत व अन्य आधार पर महिलाओं को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। सागर जिले में रहली से ज्योति पटेल, खुरई से रक्षा राजपूत, बीना से निर्मला सप्रे और सागर से निधि जैन को प्रत्याशी बनाया है। मलहरा से साध्वी राम सिया भारती, जतारा से किरण अहिरवार और खरगापुर से चंदा सिंह गौर को मैदान में उतारा है। जबकि, भाजपा ने छतरपुर से ललिता यादव और हटा से उमा खटीक को ही प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस बुंदेलखंड में इसे मुद्दा बना रही है।

कांग्रेस का फोकस बुंदेलखंड में महिला वोटबैंक पर

कांग्रेस का फोकस बुंदेलखंड में महिला वोटबैंक पर है। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी ने मप्र विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड अंचल में सात महिलाओं को टिकट दिए हैं। अकेले सागर संभाग में चार महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है। दमोह की सभा से विंध्य- महाकोशल क्षेत्र की आधी आबादी को भी पार्टी संदेश देना चाहती है। 2018 में बुंदेलखंड अंचल की 26 सीटों में से कांग्रेस दस सीटों पर जीती थी।

Exit mobile version