Damoh Assembly Byelection: दमोह दमोह विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस ने अजय टंंडन को ही अपना प्रत्याशी बनाया है।टंडन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय टंडन हैं।आज उन्हें कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कल जब नईदुनिया ने उनसे बात की तो उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि वह जो सुन रहे हैं, वह सही है। इससे कयास लग रहे थे कांग्रेस ने टंडन पर दांव लगाने की तैयारी कर ली है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशानुसार मंत्री गोपाल भार्गव को आगामी दमोह विधानसभा उपचुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
दो बार चुनाव लड़े, लेकिन हार गए : अजय टंडन के पिता चंद्र नारायण टंडन कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं। दिग्विजय सिंह के शासन काल में अजय टंडन कांग्रेस जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने दो बार 1998 और 2003 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्हें जयंत मलैया से हार का सामना करना पड़ा था। राहुल सिंह जब कांग्रेस से चुनाव लड़े थे तो उस समय चुनाव मैनेजमेंट का जिम्मा अजय टंडन ने ही संभाला था।

