Site icon Yashbharat.com

दबंगों की दहशत से ग्रामीण भयभीत, आए दिन मिलती है धमकियां

Abhijit Mishra 1

छतरपुर। भगवां थान क्षेत्र के ग्राम भोजपुरा के रहने वाले गौरीशंकर, मानक, सुनील, लखन, मथुरा, मुन्ना, दीनदयाल, मिहींलाल आदि ने एसपी को आवेदन देते हुए बताया कि छोटेराजा उर्फ इंद्रापाल ङ्क्षसह, गनपत, गज्जू बिहारी, कृपाल, जनका अहिरवार आदि असमाजिक तत्व हैं और ये अक्सर उनके परिवार के साथ गाली-गलौज तथा छेड़-छाड़ का प्रयास करते हैं। थाने में झूठी शिकायत कर परेशान कराया जाता है। गांव में गरीबा, चतरा, नन्हींबाई, खज्जू सुनैंया आदि लोगों की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। रात में इंद्रपाल और उनके साथी ग्रामीणों के घरों में घुसकर हथियार के बल पर बहू बेटियों की आबरू छीनने की कोशिश करते हैं। यदि इन आरोपियों पर कार्यवाही न हुई तो वे अपने बच्चों के साथ आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे।

Exit mobile version