Site icon Yashbharat.com

थोड़ी राहत के बाद आज जबलपुर में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, 26 नये मरीज मिले

images 10

जबलपुर, आशीष शुक्ला। जबलपुर में बीते 2 दिन की राहत के बाद आज फिर नए कोरोना मरीजों की संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ है। आज सोमवार को 26 नए पॉजिटिव मिले।

कोरोना से स्वस्थ होने पर मंगलवार 19 जनवरी को 32 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । *वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 878 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 26 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 32 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 15 हजार 486 हो गई है और रिकवरी रेट बढ़कर 96.28 प्रतिशत हो गया है। कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले 26 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 16 हजार 083 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 250 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 347 रह गये हैं। कोरोना टेस्ट हेतु आज 1 हजार 069 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version