Site icon Yashbharat.com

थानों में शांति समिति की बैठकों का दौर जारी, कोविड नियमों का होगा पालन

718719 mp police

कटनी। रंगो का पर्व होली जिले भर में शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने पुलिसिया प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के दिशा निर्देश पर जिले भर के थानों में प्रभारियों के द्धारा शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

बैठकों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व प्रतिष्ठित नागरिकों की बैठक लेकर थाना प्रभारी पर्व के दौरान  क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने की अपील कर रहे हैं। वहीं जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर पुलिस अधिकारी लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए पर्व को मनाने की बात भी कर रहे हैं।

गतदिवस नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला के मार्गदर्शन में कोतवाली, माधवनगर, कुठला सहित रंगनाथनगर व एनकेजे थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। वहीं स्लीमनाबाद एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में स्लीमनाबाद, बहोरीबंद, उमरियापान, ढीमरखेड़ा व बाकल थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसके अलावा विजयराघवगढ़ एसडीओपी शिखा सोनी के मार्गदर्शन में बरही, कैमोर व विजयराघवगढ़ थाने में भी शांति समिति की बैठक आयोजित कर जनता से होली पर्व को शांतिपूर्वक कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाने की अपील पुलिस अधिकारियों द्धारा की गई।

Exit mobile version