Site icon Yashbharat.com

थाना रंगनाथ पुलिस ने की 4 प्वाइंटो पर सरप्राइज चैंकिंग, किए 80 से ज्यादा वाहनों को चेक

wp 1697214930873

कटनी। थाना रंगनाथ पुलिस ने की 4 प्वाइंटो पर सरप्राइज चैंकिंग, किए 80 से ज्यादा वाहनों को चेक। पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मनोज केडिया व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में की जा रही है।

लगातार कार्यवाही थाना रंगनाथ नगर क्षेत्र के अलग अलग 04 स्थानों पर सरप्राइज चेकिंग लगाकर थाना प्रभारी नवीन नामदेव अवैध परिवहन पर पैनी नजर रख रहे हैं। साथ ही काली फिल्म बिना नंबर के वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई।

सघन वाहन चेकिंग के दौरान 80 से ज्यादा वाहनों को चेक किया जाकर 15 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कटनी पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है जिसका मूल उद्देश्य निष्पक्ष एवं भयमुक्त शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करना है।

Exit mobile version