मध्यप्रदेश

थाईलैंड में छतरपुर की बेटी की मृत्यु पर विदेश मंत्रालय ने किया दूतावास को तलब, विदेश मंत्री ने तत्काल मदद के लिए कहा

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी प्रज्ञा पालीवाल का थाईलैंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्रज्ञा बेंगलुरु की एडवेंचर कंपनी में काम करती थी और कंपनी से छुट्टी लेकर थाईलैंड क्यू नेट कंपनी का सेमिनार अटेंड करने के लिए गई थी। सेमिनाार 11 अक्टूबर से था और यह प्रज्ञा 7 अक्टूबर को थाईलैंड रवाना हुई थी। प्रज्ञा की मौत के बाद कंपनी शव लाने में सहयोग नहीं कर रही है। परिजन भी बेटी का शव नहीं पहुंचने से परेशान हैं। परिजनों ने स्थानीय  सांसद और विधायकों से संपर्क किया। अब इस मामले में विदेश मंत्रालय सक्रिय हो गया है विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय दूतावास को तलब करते हुए तत्काल परिजनों से सम्पर्क कर सहायता पहुंचाने के लिए कहा है। इसी तरह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने भी हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिया है।

IMG 20191010 WA0022

मदद के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी ट्ीट कर परिजनों ने मदद मांगी हैं। विदेश मंत्री ने प्रज्ञा के परिजनों को आश्वस्त किया है कि थाइलैंड में स्थित भारतीय दूतावास मृतका के परिजनों से संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है

IMG 20191010 WA0023

कमलनाथ ने भी परिजनों को हर सम्भव मदद के लिए कहा

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है और परिवार को हर संभव मदद को लेकर आश्वस्त किया है।

कमलनाथ ने लिखा, “प्रदेश के छतरपुर की बेटी प्रज्ञा पालीवाल के ट्रेनिंग के दौरान थाईलैंड के फूकेट शहर में हादसे में हुई मौत की ख़बर बेहद दुःखद। परिवार के किसी सदस्य के पास पासपोर्ट नहीं, पार्थिव शरीर लाने में दिक्कत हो रही है। परिवार परेशान ना हो, सरकार आपके साथ। हर संभव मदद के निर्देश। विदेश मंत्रालय से सरकार चर्चा कर शव लाने का प्रयास करेगी। परिवार के सदस्य जाना चाहे तो उसका भी सरकार पूरा इंतज़ाम करेगी।”

 

Leave a Reply

Back to top button