Coronakatniमध्यप्रदेश

तो क्या बाल-बाल बच गया कोरोना से कटनी..!जनिये पूरा मामला

जबलपुर कटनी। प्रदेश में अब सिर्फ कटनी जिला ही एक मात्र ऐसा जिला है जिसमें अभी तक कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है।

ग्रीन जोन कटनी की सांस आज शाम उस वक्त ठहर गईं जब जबलपुर रेलवे अस्पताल में कटनी के एक आरपीएसएफ के कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

आरपीएसएफ रेल पुलिस का स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स होता है जो विशेष ट्रेनों की सुरक्षा के लिए चलता है। कटनी का आरपीएफ क्षेत्र काफी बड़ा है जिसकी बैरक मानिकपुर सहित अन्य शहरों में भी हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस आरपीएसएफ के जवान की रिपोर्ट आई वह कटनी आरपीएएफ के अंतर्गत तो आता था लेकिन पिछले कई दिनों वह कटनी आया ही नहीं क्योंकि इस बीच ट्रेनें बन्द थीं और फिर जो कुछ ट्रेनें चलीं भी तो इनका स्टॉपेज कटनी नहीं था।

आरपीएएफ सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी सामने आई उसके अनुसार जवान मानिकपुर सतना तथा जबलपुर ही गया था।

लिहाजा कटनी से उसकी कांट्रेक्ट हिस्ट्री नहीं मिली फिर भी रेल पुलिस फोर्स बेहद बारीकी से इस जवान की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग में जुटा है।

आपको बता दें कि आज जबलपुर में 3 नए कोरोना पॉजिटिव आये थे जिनमे एक कटनी आरपीएएफ का जवान बताया जा रहा था। इसी की पड़ताल जब यशभारत ने की तो पता लगा कि प्रारम्भिक तौर पर कटनी इस जवान के पॉजिटिव मिलने के बाद भी सुरक्षित है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम