Site icon Yashbharat.com

तो अब ऐसे चुकाएंगे एहसान: तेलंगाना CM का बड़ा एलान, कहा- हर परिवार को दूंगा 10 लाख

22 07 2019 kcr 19422105 m

हैदराबाद। तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव ने बड़ी घोषणा करते हुए 2000 परिवारों को 10-10 लाख रुपये देने की बात कही। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इन परिवारों को यह राशि दी जाएगी। यह घोषणा केवल सीएम राव के गांव के लिए की गई है। बता दें कि तेलंगाना सीएम चिंतामडका गांव से वास्ता रखते है और उनका कहना है कि वे गांव के लोगों का एहसान मानते है, उनके एहसानमंद है।

तेलंगाना सीएम ने कहा, ‘राज्य सरकार ग्राम चिंतामडका में रहने वाले सभी 2000 परिवारों को 10 लाख रुपये देगी।’ उन्होंने आगे कहा कि मेरा जन्म सिद्दीपेट जिले के इस गांव में हुआ था और मैं चिंतामडका गांव की जनता का एहसानमंद हूं। मैं तुरंत राशि मंजूर करूंगा।

बता दें कि यह केसीआर का अनूठा फैसला है, बेशक इसको लेकर उनपर सवाल खड़े हो, लेकिन इतिहास में ऐसा देखने को नहीं मिला है जब किसी सीएम ने अपने गांव के लोगों पर इतने रुपये निछावर किए हो। हाल ही में टीआरएस (TRS) के वरिष्ठ नेता टी रामा राव ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस के अध्यक्ष चंद्रशेखर राव की तारीफ की थी। उनका कहना था कि राव राज्य और उनके लोगों के लिए केंद्र सरकार या किसी भी राजनीतिक दल से लड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य को बचाने के लिए चंद्रशेखर राव भगवान से भी लड़ने में संकोच नहीं करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी को एक बात हमेसा ध्यान में रखनी चाहिए कि टीआरएस ही तेलंगाना के लोगों की रक्षा कर सकती है। जब तक केसीआर जैसे नेता और टीआरएस नाम की पार्टी का अस्तित्व है तबतक तेलंगाना सुरक्षित है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे हर गांव, हर घर और हर दिल तक ले जाएं।

Exit mobile version