Site icon Yashbharat.com

तेलंगाना से अयोध्या जा रहा 40 साइकल सवारों का जत्थ, राम मंदिर को समर्पित करेंगे चांदी की सिला व चरण पादुका

wp 1617257878158

जबलपुर यश भारत। भगवान राम की नगरी अयोध्या मैं चल रहे राम मंदिर निर्माण को लेकर तेलंगाना राज्य का 40 राम भक्तों का एक जत्था साइकल में सवार होकर अयोध्या जा रहा है राम भक्तों का जत्था शिव धाम बाबा ताल सिहोरा पहुंचा जहां पर भक्तों द्वारा सिला एवं चरण पादुका के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया आज सुबह साइकल में सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना हुआ।

17 दिन में सिहोरा पहुंचा जत्था
15 मार्च को हैदराबाद तेलंगाना से साइकल में सवार होकर यह 40 लोगों का जत्था 17 दिन में सिहोरा पहुंचा जहां से आज सुबह रवाना होकर 10 अप्रैल को भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचेगा/जत्थे के साथ चल रहे गुरु विनय कुमार एवं बसंत स्वामी जानकारी देते हुए बताया कि शिला एवं भगवान राम की चरण पादुका आएं राम मंदिर निर्माण समिति अयोध्या को सौंपेंगे इसके बाद वह साईकिल से ही काशी विश्वनाथ पहुंच कर वहां से दर्शन करने के बाद साइक्लो की ट्रांसपोर्टिंग करने के उपरांत पूरा जत्था ट्रेन से तेलंगाना हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेगा साईकिल की यह यात्रा 27 दिनों की है प्रतिदिन 60.70 किलोमीटर साइकिल चलाई जा रही है भोजन इत्यादि व्यवस्था के लिए दो चार पहिया वाहन भी जत्थे के आगे पीछे चल रहे हैं।

1600 किलोमीटर का है पूरा सफर
ज़ते के साथ चल रहे गुरु विनय कुमार ने बताया कि तेलंगाना से 3 राज्यों मैं प्रवेश करते हुए यह जत्था अयोध्या पहुंचेगा जिसकी कुल दूरी 1600 किलोमीटर है 40 लोगों का यह जत्था भगवा रंग के कपड़े पहने हुए भगवान का संकीर्तन करते हुए अयोध्या की ओर बढ़ रहा है।

Exit mobile version