Site icon Yashbharat.com

तेलंगाना के DGP को मंहगा पड़ा रेड्डी से मिलना, चुनाव आयोग ने कर दिया निलंबित

03 12 2023 elangana dgp anjani kumar

तेलंगाना के डीजीपी अंजनी कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों ने हैदराबाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की। पार्टी राज्य की कुल 119 सीटों में से 65 पर आगे चल रही है, सत्तारूढ़ बीआरएस 38 सीटों पर आगे चल रही है। विधानसभा चुनाव में मतगणना लगातार हो रही है। ऐसे में डीजीपी की इस मुलाकात को चुनाव आयोग ने गलत माना है। उन्होंने तुरंत डीजीपी पर एक्शन लिया और निलंबित करने का आदेश दे दिया।

तेलंगाना में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री केसीआर की बीआरएस को उखाड़ फेंक दिया है। तेलंगाना में कांग्रेस 64 सीटों पर आगे है। वहीं बीआरएस 39 सीटों पर आगे चल रही है। इस दौरान कई कांग्रेस नेता प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस बीच आई एक तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। डीजीपी अंजनी कुमार व अन्य पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी से मुलाकात की।

Exit mobile version