तेलंगाना के सीएम केसीआर को चुनाव आयोग का नोटिस, आचार संहिता उल्लंघन का मामला

न्‍यूज डेस्‍क। महासंग्राम में बदल चुके लोकसभा चुनाव 2019 के माहौल के बीच पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है। इस महासमर में बस एक दिन शेष रह गया है। पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है और दिग्गज नेताओं समेत उम्मीदवार अब डोर-टू-डोर कैंपेन करने में लगे हैं।

-चुनाव आयोग ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नोटिस भेजा। राव पर 17 मार्च की करीमनगर रैली में हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है।

-कासगंज में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह: “हम किसी आतंकी संगठन से बात नहीं करेंगे, ये तय है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर पीएम बनने जा रहे हैं। अगर कोई आतंकवादी हिमाकत करता है तो हम उसके घर में घुसकर मारेंगे।”

-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी से नामांकन भर दिया है।

-किरोड़ी सिंह बैंसला भाजपा में शामिल हुए।

-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी मेें रोड शो कर रहे हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चे रेहान-मिराया भी मौजूद हैं।

-राजस्थान के गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला आज भाजपा में शामिल होंगे।

-दिल्ली हाई कोर्ट ने फारुक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की याचिका को दूसरी बेंच को भेज दिया है। इस मामले पर 12 अप्रैल को सुनवाई होगी।

-गुजरात में गरजे मोदी: कांग्रेस के घोटालों में एक नया घोटाला सबूतों के साथ और जुड़ गया है। वो है तुगलक रोड चुनावी घोटाला।

-राफेल विमान सौदा मामले में लीक दस्तावेजों को मान्य माने जाने के बाद जहां एक ओर केंद्र सरकार को झटका लगा है, वहीं दूसरी ओर इस मामले पर एक बार फिर से सियासी बहस छिड़ गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर सरकार को घेरा है। केजरीवाल ने कहा कि मोदीजी हर जगह कह रहे थे कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राफ़ेल में क्लीन चिट मिली है। आज के सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से साबित हो गया कि मोदीजी ने राफ़ेल में चोरी की है, देश की सेना से धोखा किया है और अपना जुर्म छिपाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया।

-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नामांकन के लिए अमेठी पहुंचे। थोड़ी ही देर में वह अपना पर्चा दाखिल करेंगे।
-कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकुर पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। चर्चा है कि अल्पेश को लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं मिलने पर ठाकोर सेना नाराज चल रही थी। मंगलवार को अहमदाबाद में ठाकोर सेना की कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। अल्पेश ठाकोर इस बैठक में मौजूद नहीं थे, लेकिन संगठन की कोर कमेटी ने उन्हें 24 घंटे के अंदर कांग्रेस से इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है।

-11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए ईवीएम मशीनें संबंधित जिलों में भेजी जाने लगी है। वहीं अधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षा बलों की टीमों की रवानगी भी शुरू हो चुकी है। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार लोकसभा सीट के डीसीआरसी कॉलेज की तस्वीरें—

-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की परंपरागत सीट अमेठी से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वह यूपीए अध्यक्ष और अपनी मां सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव और अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ रोड शो करेंगे। यहां उनके विरुद्ध भाजपा से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उम्मीदवार हैं। पढ़ें पूरी खबर

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के जूनागढ़ और सोनगढ़ में रैली करेंगे। इसके बाद वह गोवा के पणजी में जनसभा करेंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश के कासगंज और फिरोजाबाद में रैली करेंगे।

-ओडिशा में आम चुनावों के साथ हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए कोरेई विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार काजल किन्नर नायक ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन में उमड़ी अपार भीड़ से उत्साहित काजल ने कहा कि अपने लिए लोगों का समर्थन और लगाव देखते हुए वह काफी उत्साहित हैं।

-ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। मंगलवार को जारी इस घोषणापत्र में राज्य के सर्वांगीण विकास समेत कई वादे और दावे किए गए हैं।

Exit mobile version