Site icon Yashbharat.com

तुर्की में 7.0 रिक्टर स्केल के भूकंप ने मचाई तबाही, कई इमारतें गिरीं, ग्रीस में सुनामी

images 33

तुर्की और ग्रीस बॉर्डर पर शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.0 मापी गई है. भूकंप के बाद ग्रीस में सुनामी ने दस्तक दी है. भूकंप ने तुर्की में भारी तबाही मचाई है. इजमिर में कई जगह इमारतें गिर गई हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्की में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हैं. तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने कहा कि दुर्भाग्य से, हमारे चार नागरिकों ने भूकंप में अपनी जान गंवा दी . तुर्की के तटीय शहर इजमिर में इमारतें गिर गई हैं. तुर्की मीडिया के मुताबिक, इजमिर के गवर्नर ने कहा कि 70 लोगों को बचाया गया है.

तुर्की के आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने ट्विटर पर कहा कि अब तक, हमें छह ध्वस्त इमारतों के बारे में जानकारी मिली है.

उन्होंने कहा कि भूकंप के कारण बोर्नोवा और बेराकली शह में इमारतों को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य के लिए कई टीमें अगल-अलग शहरों में काम कर रही हैं.

Exit mobile version