Site icon Yashbharat.com

तीन गुना महंगा हुआ रेलवे का प्लेटफॉर्म टिकट, स्टेशनों पर फिर शुरू हुई बिक्री

train railway

कोरोना काल में बंद हुई प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री रेलवे स्टेशनों पर फिर से शुरू हो गई है। लेकिन अब कीमत पहले के मुकाबले तीन गुना ज्यादा चुकानी होगी। एक प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत अब 30 रुपये होगी, जो पहले 10 रुपये हुआ करती थी। दरअसल कोरोना से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान जब बंदिशें लागू हुई थीं तो प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री भी बंद हो गई थी। इसके बाद स्पेशल ट्रेनें तो चलनी शुरू हुईं, लेकिन यात्रियों के अलावा किसी और को स्टेशन परिसर में जाने की अनुमति नहीं थी। अब यह अनुमति मिल गई है, लेकिन तीन गुना महंगे प्लेटफॉर्म टिकट के साथ ही एंट्री हो सकेगी।

देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में तेज बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ा दी है। करीब दो महीने के अंदर प्रतिदिन मिलने वाले नए मरीजों की संख्या इस कदर बढ़ी कि भारत 17वें स्थान से उछलकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया। रोजाना सर्वाधिक मरीज दर्ज करने के लिहाज से केवल चार देश-अमेरिका, ब्राजील, इटली और फ्रांस ही भारत से आगे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटों में कुल 17,407 नए मामले मिले जो पिछले करीब एक महीने में सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 29 जनवरी को 24 घंटे में वायरस के 18,855 नए मामले सामने आए थे। इस अवधि में देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,11,56,923 हो गई, जबकि 89 और कोरोना मरीजों की मौत से महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,57,435  हो गई।

Exit mobile version