Site icon Yashbharat.com

”तारक मेहता का उल्टा चश्मा” की दयाबेन ने छोड़ा शो ? क्या है वजह

2018 3image 22 08 078294755l ll

मुंबईः कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में लोग दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। दयाबेन प्रेग्नेंसी के बाद से ही मैटरनिटी लीव पर थीं। ऐसे में कहा जा रहा था कि वह मार्च तक शो में दोबारा एंट्री लेंगी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दयाबेन इस शो को हमेशा के लिए अलविदा कह सकती हैं।

हालांकि इस बारे में दिशा या चैनल की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि अभी ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। उनकी बिटिया छोटी है, वे उसकी देख-रेख में समय गुजारना चाहती हैं। इस खबर पर शो से जुड़े सूत्रों ने कहा है, ‘दिशा मार्च के अंत में बताएंगी कि वे कब वापसी कर रही हैं। जहां तक इन अफवाहों का सवाल है तो लंबे समय से इस तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं। उसी कड़ी में यह नया कयास है।’ अगर दिशा शो छोड़कर जाती हैं तो यह उनके फैन्स और शो के लिए बड़ा झटका होगा क्योंकि उनके बोलने के ढंग और हंसने के अंदाज के सब दीवाने हैं।

‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ में दयाबेन के बेटे टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्य गांधी ने भी कुछ समय पहले शो को छोड़ दिया था। उन्हें गुजराती फिल्मों में काम मिल गया था।

Exit mobile version