Site icon Yashbharat.com

तापमान में अचानक उछाल, आठ से जनवरी फिर बदलेगा मौसम

images 98

पिछले चार दिनों से सक्रिय तीन मौसम सिस्टम अब कमजोर पड़ चुके हैं। इस वजह से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में नमी कम होने से मौसम साफ होने लगा है। धूप निकलने से बुधवार को अधिकतम तापमानों में तेजी भी आई। हालांकि हवा का रुख दक्षिणी बना रहने से गुरुवार को निमाड़ क्षेत्र में बौछारें पड़ने की संभावना है। आठ जनवरी से फिर बादल छाएंगे। प्रदेश में शनिवार और रविवार को भी कहीं-कहीं बरसात होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। साथ ही मंगलवार के अधिकतम तापमान (25.3 डिग्री सेल्सियस.) के मुकाबले 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्रीसे. रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

 

पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात भी कमजोर पड़कर हरियाणा की तरफ खिसक गया है। इसके अलावा गुजरात से राजस्थान पर बने सिस्टम से होकर पंजाब तक जा रहा ट्रफ वर्तमान में गुजरात से उत्तरी पंजाब तक बना हुआ है। इस सिस्टम का मप्र के मौसम पर असर नहीं पड़ रहा है। इस वजह से बुधवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों से बादल छंट गए और धूप निकलने से दिन का तापमान भी बढ़ गया। सात जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा। इसके प्रभाव से आठ जनवरी से फिर बादल छाने लगेंगे और होशंगाबाद, जबलपुर, भोपाल, संभाग में कहीं-कहीं बारिश होगी। नौ जनवरी को भी निमाड़, मालवा क्षेत्र के अलावा भोपाल, होशंगाबाद और जबलपुर संभाग के जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना है।

Exit mobile version