Site icon Yashbharat.com

तस्करी के लिए पिकअप में इस जुगाड़ को देख आनंद महिंद्रा भी हैरान, आप भी देख लीजिए VIDEO

n263282038b71ff21e7e972e706c5f2d4880eb057b4f8bf94df894eaf605f16e7a6777d23b

नई दिल्ली: कई बार अपराधी, अपराध को अंजाम देने के लिए ऐसे-ऐसे तरीके इजात करते हैं कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। जब बात तस्करों की आए तो वे इस मामले में सामान्य अपराधियों से इक्कीस नहीं बल्कि तेईस साबित होते हैं। फिर चाहे वो सोना तस्कर हो या शराब तस्कर, कभी-कभी तो ये अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए ऐसी-ऐसी जुगाड़ करते हैं कि हर कोई दांतो तले अंगुलियां दबाने को मजबूर हो जाता है।

ऐसे ही एक मामले ने वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा को भी हैरत में डाल दिया है। गौरतलब है कि गुजरात नंबर लगा एक पिकअप ट्रक में शराब की तस्करी की जा रही थी, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

नंबर प्लेट के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि मामला गुजरात का है। बता दें कि गुजरात में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी है। लेकिन आए दिन वहां शराब तस्करी के कई मामले सामने आते रहते हैं।

इस बार जो वीडियो सामने आया है उसमें पुलिस ने ट्रक नंबर प्लेट पर लगे स्क्रुओं को हटाया। उसके बाद पुलिस ट्रक की लॉरी के नीचे की तरफ से कुछ निकालती है। पता चलता है कि ये मैटल का पूरा बॉक्स है, जिसमें भारी मात्रा में शराब की बोतलें भरी हुई हैं। जबकि बाहर से देखने पर कोई अंदाज भी नहीं लगा सकता कि कोई खाली दिख रहे ट्रक में शराब की तस्करी कर सकता है।

 

 

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जल्द ही वायरल हो गया। ये वीडियो इतना दिलचस्प है कि पिकअप ट्रक निर्माता कंपनी महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा भी इसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए।

इस वीडियो के साथ उन्होंने चुटकी लेते हुए एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि- चालाक शैतानी। ये ‘पेलोड’ (लोडिंग वाहनों का एक हिस्सा) शब्द के लिए एक नया अर्थ देता है! लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस तरह का नवाचार हमारे रिसर्च सेंटर पर मौजूद प्रोडेक्ट डेवलपमेंट टीम की डिजाइन का हिस्सा नहीं था और न कभी हो सकता है!

Exit mobile version