Site icon Yashbharat.com

तलाकशुदा मान्यता ने संजय दत्त से पहले इनके साथ रचा चुकी हैं शादी

manyta dutt

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में दो या तीन शादी करना एक आम बात है। इस कड़ी में संजय दत्त का भी नाम है। लेकिन संजय की तीसरी पत्नी मान्यता के भी संजय दूसरे पति है। जी हां ये बात शायद ही आप जानते होंने लेकिन ये सच है।

मान्यता ने संजय से पहले मिरज उर रहमान शेख से शादी की थी। लेकिन कुछ पर्सनल प्रॉब्लम की वजह से इनका तलाक हो गया। बाद में मान्यता ने बॉलीवुड में कदम रख बी ग्रेड फिल्मों से शुरुआत की। इसके बाद मान्यता धीरे-धीरे बॉलीवुड में मशहूर हुई।

इनको ज्यादा लोगों ने तब पहचानना शुरू किया जब मान्यता ने संजय से शादी की। गरीब घर में जन्म लेने वाली मान्यता आज किसी महारानी से काम नहीं जिंदगी जीती है। संजय दत्त और मान्यता कई साल तक रिलेशन में रहे थे बाद में इन्होंने शादी की आज इनके दो बच्चे भी है और सभी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

बता दें कि मान्यता का असली नाम दिलनवाज शेख है। इनका जन्म 22 जुलाई 1978 को हुआ था। इनकी उम्र 40 साल है। आए दिन मान्यता किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती है। हाल ही में गणेश चतुर्थी के दौरान वह बोल्ड साड़ी में नजर आई थी जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हो।

Exit mobile version