Saturday, May 2, 2026
Latest:
FEATURED

तलवार लेकर न्यूज चैनल के दफ्तर में घुसा युवक, जमकर मचाई तोड़फोड़

मंगलवार को एक व्यक्ति तलवार लेकर चेन्नई के एक लोकप्रिय सैटेलाइट चैनल सत्यम टीवी के मुख्यालय में घुस गया और तोड़फोड़ मचाई। चैनल द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति तलवार और ढाल लिए हुए, प्रोपर्टी में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहा है। चैनल के प्रबंध निदेशक, आइजैक लिविंगस्टोन ने एनडीटीवी को बताया, “वह कार पार्किंग एरिया के जरिए ऑफिस कैंपस में घुसा में प्रवेश किया। उसने गिटार बैग में हथियार रखे हुए थे।”

लिविंगस्टोन ने दावा किया कि शख्स का टारगेट वह थे। उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है, वह लगातार उनके बारे में पूछ रहा था।” लिविंगस्टोन ये यह पूछे जाने पर कि क्या हमले के पीछे कोई संभावित कारण या मकसद था, उन्होंने कहा, “हमने किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई स्टोरी नहीं की है। हमें नहीं पता कि इसके पीछे क्या वजह है।”

मामले में टिप्पणी के लिए चेन्नई में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका। हालांकि, रोयापुरम पुलिस स्टेशन के एक पुलिसकर्मी ने पुष्टि की कि आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है। लिविंगस्टोन ने दावा किया “आरोपी राजेश मूल रूप से कोयंबटूर का रहने वाला है, लेकिन गुजरात भाग गया था। वह पूरे रास्ते अपनी कार चलाकर पहुंचा था।

देश से और
कांग्रेस में बड़ी भूमिका चाहते हैं प्रशांत किशोर, पार्टी जल्द करेगी आखिरी फैसला
PK को कांग्रेस में बड़ी भूमिका की चाह, पार्टी जल्द करेगी फाइनल फैसला
एंटीलिया मामले NIA का बड़ा खुलासा, मनसुख हिरेन की हत्या के लिए दिए गए थे 45 लाख
एंटीलिया मामले NIA का बड़ा खुलासा, मनसुख हिरेन की हत्या के लिए दिए गए थे 45 लाख
कड़े एक्शन से डरे, जम्मू-कश्मीर में 88 फीसदी कम हो गईं पत्थरबाजी की घटनाएं
कड़े एक्शन का खौफ, कश्मीर में 88 फीसदी कम हो गईं पत्थरबाजी की घटनाएं
OBC वर्ग को बड़ा तोहफा दे सकती है मोदी सरकार, राज्यों में आरक्षण के बिल पर लगेगी मुहर

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम