Friday, May 15, 2026
Latest:
Latest

तमिलनाडु-पुडुचेरी के तटों की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘निवार’, चलेंगी 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं

तमिलनाडु।  तमिलनाडु-पुडुचेरी के तटों की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘निवार’, चलेंगी 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं।बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि ये तूफान 25 नंवबर को तमिलनाडु के मामल्लपुरम और पुडुचेरी के कराईकल तटों को पार करेगा। इस तूफान का नाम ‘निवार’ रखा गया है।

 

मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान हवा की रफ्तार 100-110 किमी प्रति घंटा होगी, जो बढ़कर 120 किमी प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है। तूफान के मद्देनजर तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

https://twitter.com/hashtag/NivarCyclone?src=hashtag_click

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम