Site icon Yashbharat.com

तमिलनाडु: नेवेली पावर प्लांट में बॉयलर में हुआ विस्फोट, चार की मौत, 17 लोग घायल

download 1

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में स्थित नेवेली पावर प्लांट के स्टेज-2 में एक बॉयलर में विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट के चलते चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों को एनएलसी लिग्नाइट अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हालांकि, अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि, एनएलसी की अपनी दमकल टीमें हैं जो विस्फोट के बाद बचाव अभियान में जुट गई हैं। साथ ही कुड्डालोर जिला प्रशासन का बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया है। बता दें कुड्डालोर, राजधानी चेन्नई से 180 किलोमीटर दूर स्थित है।

Exit mobile version