#MP Vidhansabha ElectionsLatest

तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर चुनाव रद्द, इस नेता के घर से भारी मात्रा में कैश मिला था

नई दिल्ली. तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर चुनाव निरस्त किए गए हैं। मंगलवार शाम चुनाव आयोग ने इस बात की पुष्टि की। 10 अप्रैल को डीएमके उम्मीदवार के.आनंद और उनकी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। इसके बाद आयोग ने 14 अप्रैल को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से यहां के चुनाव निरस्त करने की अपील की, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। वेल्लोर में दूसरे चरण के अंतर्गत 18 अप्रैल को मतदान होना था। शीर्ष अदालत में दाखिल की गई याचिका में तमिलनाडु चुनाव में धनबल के उपयोग की आशंका जताई गई है, इस पर सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से जवाब मांगा है।

इधर पूनम को आधे घण्टे में सपा का टिकट

  • शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी सपा में शामिल, आधे घंटे के भीतर लखनऊ से टिकट मिलाकांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम मंगलवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ली। वे लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह के खिलाफ गठबंधन की प्रत्याशी होंगी और 18 अप्रैल को पर्चा दाखिल करेंगी। इससे पहले राजनाथ ने रोड शो के बाद नामांकन भरा। पूनम सिन्हा के चुनाव लड़ने पर राजनाथ सिंह ने कहा, ”लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि कोई भी कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। मैं पूरी नम्रता, शराफत और तहजीब के साथ चुनाव लड़ूंगा। तहजीब लखनऊ की धरोहर भी है, हम उसको भी कायम रखेंगे।”

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply