Site icon Yashbharat.com

ढीमरखेड़ा में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र परीक्षण शिविर हुआ आयोजित

IMG 20251121 WA0053

ढीमरखेड़ा में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र परीक्षण शिविर हुआ आयोजि

कटनी-राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा संचालित राहत हेल्थ विज़न मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठी ब्लॉक ढीमरखेड़ा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन मानव जीवन विकास समिति के सचिव श्री निर्भय सिंह के सहयोग एवं मार्गदर्शन में किया गया जिससे यह जनहित प्रयास और सशक्त बन सका शिविर में कोठी एवं आसपास के ग्रामों से 70 ग्रामीणों की नेत्र जाँच की गई सुखसागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जबलपुर के ऑप्टोमेट्रिस्ट श्री पवन कुमार यादव एवं उनकी टीम द्वारा मोतियाबिंद, कांचियाबिंद, रेटिना समस्याएँ, नाखूना, भेंगापन आदि नेत्र रोगों की विस्तृत जाँच की गई। जाँच में 8 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए जिनमें से 6 मरीजों को उसी समय निःशुल्क ऑपरेशन हेतु सुखसागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया।ऑपरेशन आयुष्मान योजना के माध्यम से पूरी तरह निःशुल्क कराया जाएगा राहत समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू ने बताया कि राहत हेल्थ विज़न मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आंखों की रोशनी बचाने के लिए उच्च गुणवत्ता की जांच निशुल्क लेंस, दवाएं, ऑपरेशन, आने-जाने व रहने-खाने की सुविधा उपलब्ध कराना है अब तक मिशन के अंतर्गत 200 से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक कराए जा चुके हैं इस शिविर के सफल आयोजन में मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह ढीमरखेड़ा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनिल कर्मा तथा राहत समर्पण सेवा समिति की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के शिविर क्षेत्र के लिए अत्यंत आवश्यक हैं क्योंकि आर्थिक स्थिति और दूरी के कारण अनेक ग्रामीण उपचार नहीं करा पाते। राहत हेल्थ विज़न मिशन इस अंतर को पाटते हुए वास्तव में जनसेवा का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। राहत हेल्थ विज़न मिशन का मूल उद्देश्य है हर ग्रामीण को निःशुल्क सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण नेत्र उपचार उपलब्ध कराना।

Exit mobile version