Site icon Yashbharat.com

ड्रेसिंग सेंस को लेकर रिदम चनाना ने दिया बोल्ड जवाब

rhythm chanana 1680679205

रिदम चनाना से कपड़ों को लेकर पूछ गए सवाल पर रिदम ने कहा कि मुझे आजादी है कि मैं क्या पहनूं। यह सब मैं पब्लिसिटी स्टंट या फेमस होने के लिए नहीं कर रही हूं। मुझे फर्क नहीं पड़ता लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं।

लगभग एक हफ्ते दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बिकनी पहने मेट्रो में यात्रा करते नजर आ रही है। जहां कोई उसे सपोर्ट करता दिख रहा है तो कोई पब्लिक प्लेस में मर्यादा ध्यान रखने की बात कर रहा है। अब इस मेट्रो गर्ल का एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उसने अपने बारे में खुलकर बात की है।

मुझे फर्क नहीं पड़ता’

अपने कपड़े, वायरल वीडियो, उर्फी जावेद से प्रेरणा लेने के सवालों पर इस दिल्ली मेट्रो गर्ल ने अपनी बात रखी है। इस लड़की का नाम रिदम चनाना है। कपड़ों को लेकर पूछ गए सवाल पर रिदम ने कहा कि मुझे आजादी है कि मैं क्या पहनूं। यह सब मैं पब्लिसिटी स्टंट या फेमस होने के लिए नहीं कर रही हूं। मुझे फर्क नहीं पड़ता लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं।

उर्फी कौन मुझे नहीं पता था’

उर्फी जावेद से प्रेरणा लेने के सवाल पर रिदम ने कहा कि वह उर्फी जावेद से प्रेरित नहीं है। यहां तक कि उर्फी कौन है वो जानती भी नहीं थी जब तक कि हाल में उसके एक दोस्त ने उसे उर्फी के बारे में नहीं बताया था। हालांकि उर्फी की स्टोरी जानने के बाद मैं उसे देखने लगी हूं।

परिवार की ये है राय

उनके ड्रेसिंग सेंस और सोशल मीडिया पोस्ट पर परिवार की क्या राय है ये बात पूछने पर उसने कहा कि उसका परिवार इस सब से खुश नहीं है। उसे अपने पड़ोसियों से भी लगातार धमकियां मिलती हैं। लेकिन लोग उसके बारे में क्या कहते हैं इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।

 

Exit mobile version