ड्राइविंग लाइसेंस नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी: भारतीयों और विदेशियों के लिए अलग रंग के DL का प्रस्ताव, पासिंग मार्क्स भी बढ़ेंगे

ड्राइविंग लाइसेंस नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी: भारतीयों और विदेशियों के लिए अलग रंग के DL का प्रस्ताव, पासिंग मार्क्स भी बढ़ेंगे

ड्राइविंग लाइसेंस नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी: भारतीयों और विदेशियों के लिए अलग रंग के DL का प्रस्ताव, पासिंग मार्क्स भी बढ़ेंगे

नई दिल्ली: देश में ड्राइविंग लाइसेंस (DL) बनवाने और रिन्यू कराने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस ड्राफ्ट में भारतीयों और विदेशियों के लिए अलग-अलग रंगों के लाइसेंस जारी करने से लेकर ऑनलाईन टेस्ट को कड़ा करने जैसे कई बड़े प्रस्ताव शामिल हैं।

प्रस्तावित बड़े बदलाव:

  • अलग रंग के ड्राइविंग लाइसेंस: भारतीय और विदेशी नागरिकों के लाइसेंस का रंग अलग-अलग हो सकता है। इससे धारक की राष्ट्रीयता (Nationality) की पहचान तुरंत हो सकेगी।ड्राइविंग लाइसेंस नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी: भारतीयों और विदेशियों के लिए अलग रंग के DL का प्रस्ताव, पासिंग मार्क्स भी बढ़ेंगे

  • ऑनलाइन टेस्ट में 75% अंक जरूरी: ‘सेफ-ड्राइविंग ट्यूटोरियल असेसमेंट’ (Online Test) का पासिंग प्रतिशत 60% से बढ़ाकर 75% करने का प्रस्ताव है, ताकि रोड सेफ्टी की बेहतर समझ सुनिश्चित की जा सके।

  • शपथ-पत्र (Affidavit) पर रोक: फर्जी दस्तावेजों और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए नोटरी या एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के शपथ-पत्र के उपयोग को सीमित किया जाएगा। उम्र के लिए पासपोर्ट/बर्थ सर्टिफिकेट और पते के लिए आधार/वोटर आईडी/बिजली बिल जैसे प्रामाणिक दस्तावेज ही मान्य होंगे।

  • इमरजेंसी डिटेल्स अनिवार्य: आवेदकों को अपने ब्लड ग्रुप (Blood Group), मोबाइल नंबर और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट की जानकारी देना अनिवार्य किया जाएगा।

यूज़र्स और आवेदकों को सुविधाएं:

डुप्लिकेट लाइसेंस, रिन्यूअल, नया व्हीकल क्लास जोड़ने या नाम/पता बदलने के लिए अब अलग-अलग फॉर्म की जगह एक ही कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म का प्रस्ताव है।ऑनलाइन आवेदनों पर अधिकारियों को 15 दिनों के अंदर फैसला लेना होगा। पता बदलने का आवेदन यदि 30 दिनों तक लंबित रहता है, तो उसे स्वतः मंजूर (Deemed Approved) मान लिया जाएगा।आधार ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके नाम, पता या मोबाइल नंबर बदलने जैसी सेवाओं के लिए फीस माफ करने का भी प्रस्ताव है।

ध्यान दें: ये सभी फिलहाल ड्राफ्ट प्रस्ताव हैं और हितधारकों की राय के बाद ही इन्हें अंतिम रूप देकर लागू किया जाएगा।