Site icon YASHBHARAT.COM

डेयरी एवं केंचुआ खाद निर्माण प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

IMG 20230923 WA0003

सागर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सागर द्वारा सागर जिले के विभिन्न विकास खंडों के स्वास्थ्य सहायता समूह की महिलाओं को डेयरी एवं केंचुआ खाद निर्माण का 10 दिवसीय प्रशिक्षण आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए दिया गया। प्रशिक्षण के पश्चात ओम प्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण रुडसेटी ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार भोपाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में पशुपालन से संबंधित रामसुख दुबे कटनी एवं बैंक से संबंधित विभाग विभा सोनी सागर द्वारा लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली गई। पशुपालन से संबंधित गाय की नस्ल पशुपालन से लाभ संतुलित पशु आहार चारा पशुओं का रखरखाव विभिन्न रोग एवं उनका नियंत्रण टीकाकरण कृत्रिम गर्भाधान दुग्ध उत्पादन एवं बैंक से संबंधित विषयों का मूल्यांकन किया गया बृजपाल सिंह एवं चंद्रेश ने परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग किया।

Exit mobile version