Site icon Yashbharat.com

डेयरी एवं केंचुआ खाद निर्माण प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

IMG 20231019 WA0013

उमरिया। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान उमरिया में प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत ग्राम कोहका बयासी करणपुरा एवं छुईहाई के 35 महिला एवं पुरुष कृषकों को डेयरी एवं केंचुआ खाद निर्माण का 10 दिवसीय प्रशिक्षण आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रबंधक सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में दिया गया।

प्रशिक्षण के पश्चात ओम प्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण रुड़सेटी ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार भोपाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में डेयरी एवं केंचुआ खाद निर्माण से संबंधित परीक्षा परीक्षक रामसुख दुबे कटनी एवं बैंक से संबंधित कृपा शंकर सुहाने शहडोल द्वारा लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली गई डेयरी फार्मिंग में गाय भैंस की नस्लें कृत्रिम गर्भाधान संतुलित पशु आहार चारा डेयरी शेड स्वच्छ दुग्ध उत्पादन पशुओं में होने वाले विभिन्न रोग उनका नियंत्रण टीकाकरण केंचुआ खाद एवं विभिन्न जैविक करो तथा कीटनाशकों के निर्माण तथा पशुपालन से लाभ एवं बैंकिंग से संबंधित विषयों का मूल्यांकन किया गया। परीक्षा संपन्न कराने में टी के सिंह अग्रणी बैंक प्रबंधक कर्मचारी आरबी जयसवाल आशीष कपिल एवं जगत राठौर ने सहयोग किया।

Exit mobile version