Site icon Yashbharat.com

डेबिट कार्ड के जरिए ट्रेन की टिकट बुक कराने में अब नहीं देना होगा अतिरिक्त चार्ज

images 17

नई दिल्ली। होली के मौके पर सरकार ने रेल से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। जी हां, यदि आप डेबिट कार्ड के जरिए ट्रेन की टिकट बुक कराते हैं तो आपको अब अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। सरकार द्वारा दिए गए फैसले के मुताबिक अब डेबिट कार्ड के तरत टिकट बुकिंग पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) चार्ज नहीं लगेगा। यात्री अब तक टिकट बुक कराने पर एमडीआर देते थे, लेकिन अब यह चार्ज देने की कोई जरूरत नहीं है।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एमडीआर में यह कटौती आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए टिकट खरीदने के अलावा टिकट काउंटर पर भी लागू होगी। रेलवे का कहना है कि इससे डिजिटल और कैशलैस देन देन का बढ़ावा मिलेगा। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि यात्री द्वारा अगर 1 लाख रुपये तक की कीमत पर टिकट खरीदे जातें है तो उसे अब एमडीआर या कहें अतिरिक्त शुल्क देने की कोई जरूरत नहीं होगी।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने इस मामले पर बैंकों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। बैंको को वित्त मंत्रालय ने 26 फरवरी को ही निर्देश भेज दिए हैं। डिजिटल और कैशलैस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने यह कदम उठाया है। भारतीय रेलवे ने भी इस मामले पर टिकट प्रिंट करने की सुविधा शुरू कर दी है। रेलवे द्वारा यह सुविधा आरक्षित और अनारक्षित टिकटों पर लागू होगी। इसकी शुरुआत कन्नड़ भाषा से की गई है।

Exit mobile version