FEATURED

डुमना का नामकरण वीरांगना दुर्गावती के नाम पर हो

 जबलपुर। डुमना विमानतल का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन पृथ्वी राज चौहान संस्था ने जबलपुर चेम्बर आफ कामर्स को सौंपा। संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने जेसी.सी.आई अध्यक्ष प्रेम दुबे से इस मांग को समर्थन देने की अपील की। चेम्बर के अध्यक्ष प्रेम दुबे ने पृथ्वी राज चौहान संस्था के प्रतिनिधि मंडल की इस मांग पर पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जबलपुर रानी दुर्गावती के साम्राज्य का एक महत्वपूर्ण केन्द्र रहा है, जो गोंडवाना लैण्ड के रूप में जाना जाता है, इसलिए डुमना एयरपोर्ट का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती करना उचित होगा। इस अवसर पर पृथ्वी राज चौहान संस्था के संस्थापक दीपक सिंह राजपूत, पीसीएफ अध्यक्ष श्रीमती कमला चौहान, श्रीमती आशा सिंह, राजपाल सिंह मथारू, अनुज सिंह ठाकुर, श्रीमती शोभना रैकवार आदि उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Back to top button