Wednesday, May 6, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

डीजल भरवा रही बस में लगी भयंकर आग, लपटें देख ड्राइवर बस लेकर भागा, देखें VIDEO

indore डीजल भरवा रही बस में आग लग गई। आग की पलटे देख ड्राइवर बस लेकर भाग गया। थोड़ी देर हो जाती है तो पेट्रोल पंप और बस आग का गोला बन जाती। बस में लगभग 20 सवारियां थीं जो समय पर कूद गई। हालांकि उनका सामान जल गया। हादसे में ड्राइवर और क्लीनर झुलस गए।

घटना नेमावर रोड़ स्थित इंडियन पेट्रोल पंप (चितावद पेट्रोल पंप) की है। ओम शांति ट्रैवल्स की बस (एमपी 09 डीए 2264) डीजल भरवाने के लिए रुकी थी। ड्राइवर कपिल कोरकू ने टैंक खोला और पंप से नोजल लेकर डीजल भरना शुरू ही किया था कि अचानक आग की लपट निकली और कपिल धूं-धूं कर जलने लगा। कपिल ने पंप का नोजल दूर फेंका और जलता हुआ पंप से दूर भाग गया। गनीमत रही कि आग पंप तक नहीं गई और बस के टैंक में जलती रही। पंपकर्मियों ने लपटे देख शोर मचाया और यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। तभी दूसरा ड्राइवर लक्ष्मण सिंह बस में चढ़ा और बस को पंप से करीब 200 मीटर दूर लेकर आ गया। जैसे ही उसने बस खड़ी की, वह आग का गोला बन गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम